अतिथि विद्वानों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को सौंपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
अतिथि विद्वानों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ  को सौंपा ज्ञापन 
शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के जन भागीदारी स्व वित्तीय अतिथि विद्वानों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ  को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनभागीदारी अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण एवं समान कार्य एवं समान वेतन की मांग को प्रमुखता से कहा यह अतिथि विद्वान निरंतर 10 से 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं समस्त शासकीय कार्यों में पूर्ण सहयोग देते हैं।इस दौरान  शासकीय महाविद्यालय टिमरनी शासकीय, शासकीय महाविद्यालय हरदा शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा शासकीय महात्मा गांधी स्मृति विद्यालय इटारसी के जनभागीदारी अतिथि विद्वान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top