नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकास खण्ड स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिताएँ का हुआ आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नेहरू युवा केंद्र द्वारा विकास खण्ड स्तरीय अंतर युवा मण्डल खेल कूंद प्रतियोगिताएँ  का आयोजन कन्या शाला परिसर में हुआ । जिसमें पुरूष वर्ग कबड्डी में युवा मण्डल रुन्दलाय की टीम विजयी रही विजेता टीम  प्रथम को 3001 रुपये एवं द्वितीय टिमरनी की टीम रही जिसको 2001रुपये  सहित टीशर्ट्स शील्ड प्रमाण पत्र दिए गए । महिला वर्ग कबड्डी में न्यू एस व्ही एम क्लब की टीम विजयी रही जिसमे प्रथम को 2500 रुपये एवं द्वितीय  को 1500 रुपये  सहित टीशर्ट्स शील्ड प्रमाण पत्र दिए गए ।साथ ही एकल प्रतियोगिताओ भाला फेंक में सिद्धार्थ कोशल, नरेंद्र द्वितीय रहे गोला फेक में आकांक्षा काले प्रथम रही एवं द्वितीय अमीषा काले स्थान साथ ही 100 दौड़ में प्रथम नेहा सैनी, द्वितीय राजनन्दनी धनोरे एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम अभिषेक यादव रहे प्रथम स्थान प्राप्त करने बालो को 500 रुपए एवं टीशर्ट् शील्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथि के रूप में राहुल जायसवाल, देवेन्द्र भारद्वाज, पंकज तिवारी, सुनील दुवे, सचिन बलवटे, जितेंद्र सोनकिया, जिला युवा समन्वयक राजेश मिश्रा अंकित जोशी, नीरज तिवार उपस्थित रहे प्रतियोगिताओं का संचाल हरीश गोहिया के नेतृत्व में हुआ साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ सनराइज स्कूल ग्राउंड से हुआ शुभारम्भ अवसर पर सनराइज स्कूल संचालक अनिल राजपूत, पंकज तिवारी, अंकित जोशी, प्रियंका चंदेल, हरीश गोहिया आदि उपस्थित रहे । जिन्होंने खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए उन से परिचय प्राप्त किया प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में धन्नालाल जाट विजय सावनेर, प्रियंका चंदेल, निकिता बौरासी, सिमरन अग्रवाल, कल्पना, सिद्धार्थ कौशल, दीपक गौर, मिलन सोनपुरे, सागर वर्मा, पंकज खण्डेरिया, पूजा सोनी स्वाति लौवंशी, रविन्द्र पवार, राहुल जाट, रजत शर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top