संभाग आयुक्त श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
संभाग आयुक्त श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
संभाग आयुक्त नर्मदापुरम श्री रविन्द्र मिश्रा ने आज टिमरनी पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के 28 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आईजी श्री के.सी. जैन, कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन, अपर कलेक्टर श्री बी.एल. कोचले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरिल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी श्री जे.पी. सैयाम, पूर्व विधायक डाॅ. आर.के. दोगने, श्री लक्ष्मीनारायण पंवार एवं अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्रीजी के कार्यक्रम हेतु चयनित मंडी प्रांगण का अवलोकन किया तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कार्यक्रम स्थल के साथ ही हेलीपेड के लिये चयनित स्थल का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर सभी उचित व्यवस्थाएं की जाए। कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होने मंडी परिसर में बनने वाले मंच निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिये। श्री मिश्रा मंडी परिसर में स्थित ई ग्रेडिंग प्रयोगशाला का अवलोकन किया तथा वहाँ उपस्थित कर्मचारी से ई ग्रेडिंग प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली के बारे में पुछताछ की। उन्होने मंडी परिसर में स्थित मिट्टी परीक्षण केन्द्र का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच तथा पंडाल की व्यवस्था, डाॅक्टरों की टीम एम्बूलेन्स सहित उपलब्ध कराने, रेस्ट हाउस को सेफ हाउस हेतु कार्यक्रम दिवस पर आरक्षित रखने, विद्युत आपूर्ति सतत बनाये रखने, क्रु-मेम्बर से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने, मंच सज्जा, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, फायर बिग्रेड, भोजन व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था एवं ग्रीन हाउस स्थल की व्यवस्था हेतु आदेश जारी कर अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top