पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं के विरूद्ध पषुपालकों से लिये जाने वाले शुल्क को यथावत रखने के कलेक्टर के निर्देश जिला रोगी पशु कल्याण समिति की बैठक का आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
पशु चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं के विरूद्ध पषुपालकों से लिये जाने वाले शुल्क को यथावत रखने के कलेक्टर के निर्देश
जिला रोगी पशु कल्याण समिति की बैठक का आयोजन
कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला रोगी पशु कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पशु चिकित्सालय (वेटनरी पाॅली-क्लिनिक) हरदा में सोनोग्राफी मषीन एवं एक्स-रे मषीन के संचालन हेतु डार्क रूम निर्माण एवं एक्स-रे मषीन संचालन से संबंधित अन्य सामग्री का क्रय कर व्यय की गई राषि का भुगतान पषु कल्याण समिति से करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने पषु चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं के विरूद्ध पषुपालकों से लिये जाने वाले शुल्क को यथावत रखने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पषु चिकित्सालय में उपलब्ध नवीन सुविधाओं (सोनोग्राफी एवं एस्स-रे) के विरूद्ध पषुपालकों से लिये जाने वाले शुल्क की राषि सोनोग्राफी शुल्क सौ रूपये, एक्स-रे शुल्क पचास रूपये एवं गर्भ परीक्षण शुल्क पैतीस रूपये, पषु औषधालय सोमगांव विकासखण्ड खिरकिया जिला हरदा की बाउण्ड्रीवाल (लगभग लम्बाई 70 मीटर) तथा पषु चिकित्सालय खिरकिया एवं रहटगाँव में शौचालय का निर्माण कार्य प्राक्कलन प्राप्त कर जनभागीदारी से करने, पषु कल्याण समिति नियमावली 2006 की कंडिका 14 अनुसार पषु कल्याण समिति शाखा प्रभारी को राषि सात सौ पचास रूपये प्रतिमाह मानदेय करने, कार्यालय उपसंचालक पषु चिकित्सा सेवायें जिला हरदा के परिसर के तीन ओर तार फेंसिंग (अतिक्रमण किये गये हिस्से को छोडकर अन्य हिस्से में) एवं मुख्य द्वारा निर्माण जनभागीदारी से कराने, जिला पशु चिकित्सालय (वेटनरी पाॅली-क्लिनिक) हरदा में पषु उपचार स्थल (टैªबिज) पर टीन शेड निर्माण तथा नव-निर्मित डी.आई. लेब दुग्ध शीत केन्द्र परिसर हरदा में मुख्य द्वारा से डी.आई. लेब तक मुरूम फिलिंग (एप्रोच रोड) करने हेतु अनुमोदन किया गया।
बैठक में पशु कल्याण समिति से सौ नग रोगी पंजी छपाई पूर्व स्थानीय दर से छपाई के संबंध में कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विकासखण्ड स्तरीय पषु कल्याण समिति के गठन के संबंध मेें प्राप्त निर्देषों पर चर्चा की गई तथा नियमानुसार विकासखण्ड स्तरीय गठन समिति का गठन करने के हेतु निर्देष दिये गये। श्री विश्वनाथन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें जिला हरदा के परिसर में अतिक्रमण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिला वनमण्डल अधिकारी हरदा श्री ए.के. सिंह, एस.डी.ओ.पी पुलिस हरदा श्री एम.के. मालवीय, उपयंत्री लोक निर्माण विभाग हरदा श्री यशपालसिंह पटेल, उपयंत्री नगर पालिका श्री एस. के. बोहरे, अतिरिक्त उपसंचालक कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा हरदा डाॅ. पंकज दुबे, वरिष्ठ पशु चिकित्सा शल्य पशु चिकित्सालय खिरकिया डाॅ. एस. के त्रिपाठी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top