जिला स्तरीय स्टेण्डींग कमेटी की बैठक का आयोजन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेण्डींग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री विश्वनाथन ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के उपरान्त अंतिम प्रकाशित फोटो निर्वाचक नामावली में विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी में निभ्यासी हजार चार सौ छिहत्तर पुरूष, इक्यासी हजार छः सौ दो महिला तथा अन्य दो कुल एक लाख इकहत्तर हजार अस्सी मतदाता एवं विधानसभा क्र. 135 हरदा में एक लाख तेरह हजार पाँच सौ चैरानवे पुरूष तथा एक लाख दो हजार पाँच सौ छः महिला कुल दो लाख सोलह हजार एक सौ मतदाता दर्ज है।
श्री विश्वनाथन ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए अंतिम प्रकाशन उपरान्त ऐसे पात्र व्यक्ति जो मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गये है, उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु 2 एवं 3 मार्च 2019 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष कैम्प आयोजित कर पात्र व्यक्तियों को जोड़ने की कार्यवाही बीएलओ द्वारा सुनिश्चित की जावेगी। उन्होने अनुरोध किया कि अपने समस्त बूथ लेवल एजेन्टों को उक्त कार्य में बीएलओ के सहयोग हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। यदि आपके द्वारा बूथ लेवल एजेन्टों को बदला जाना है अथवा नवीन नियुक्त किया जाना है तो शीघ्र ही नवीन बूथ लेवल एजेन्टों की सूची इस कार्यालय को उपलब्ध करावें। ताकि समस्त बीएलओ को उनके बूथ लेवल एजेन्टों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। उक्त कार्य में सहयोग करें ताकि कोई भी मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से न छूटें।

श्री विश्वनाथन ने बैठक में बताया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र 135 हरदा के मतदान केन्द्र क्रमांक 81 में प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन 26 दिसम्बर 2018 को 1367 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे/आपत्तियों के उपरान्त 22 फरवरी 2019 को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में उक्त मतदान केन्द्र पर कुल मतदाताओं की संख्या 1570 हो जाने के कारण उक्त मतदान केन्द्र का सहायक मतदान केन्द्र निर्मित किया जा रहा है। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए व्यय लेखा निर्धारण के अंतर्गत आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2018 में विभिन्न आयटमों के रेट कार्ड निर्धारित किये गये थे उन्हें यथावत लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिये रखा जा रहा है। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग से विभिन्न समाचार पत्रों, टी.व्ही. चैनलों, एयरक्राफ्ट आदि की दरें प्राप्त हुई है। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए होर्डिंग्स, फ्लेक्स, बोर्ड, विज्ञापन के संबंध में निर्देश जारी किये गये है जिसके अंतर्गत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 में उल्लेखित पोस्टर शब्द को होर्डिंग्स, फ्लेक्स, बोर्ड के अर्थ में माना जावेगा। ऐसे होर्डिंग्स, फ्लेक्स, बोर्ड पर भी प्रकाशक/निर्माता का नाम एवं पता एवं सामग्री की संख्या दिया जाना अनिवार्य होगा। ऐसी सामग्रियों के मामले में चाहे सार्वजनिक स्थान पर हो या निजी परिसर में, संबंधित पार्टी/उम्मीदवार को इसकी जानकारी रिटर्निंग आफिसर को अनिवार्यतः देना होगी।