टिमरनी नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार जायसवाल नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट से मिले एवं नगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु चर्चा की
अरुण जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि टिमरनी विकासखंड में शिशु रोग विशेषज्ञ एवं महिला रोग विशेषज्ञ का पूर्णतः अभाव है जिसके कारण नगर के मरीजों को हरदा जाना पड़ता है स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का अभाव होने के कारण नगर के शासकीय चिकित्सालय से अक्सर छोटी मोटी बीमारियों में ही जिला चिकित्सालय हेतु रेफर कर दिया जाता है वहीं उन्होंने चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी मांग की है उन्होंने मंत्री सिलावट से एक सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस की भी मांग रखी इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के युवा नेता प्रताप राजपूत भी मौजूद थे
