लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं हितेश्री सामाजिक संस्था द्वारा विकास खण्ड स्तर पर शुद्ध पेय जल के उपयोग एवं जल संरक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत टिमरनी में किया गया ।जिसमें जिला पंचायत सीइओ मीणा ने कहा कि शुद्ध पेयजल की उपयोगिता को शासन मुख्यतया से ले रहा है इसको लेकर सभी को शुद्ध पेयजल मिल सके इसके लिए प्रयास करने होंगे। साथ साथ ही जनपद सीईओ रंजीत ताराम ने कहा कि गर्मियो जल संकट की समस्या बढ़ जाती है इस से बचने के लिए हमे जल के संरक्षण वर्षा जल के संरक्षण एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग पर ध्यान देने की आवश्यकता है।पीएचई के सहायक यंत्री यू.के चैधरी ने शुद्ध पेयजल की बात करनेके साथ नलजल योजना के संचालन में आ रही समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया कार्यशाला का संचालन हरीश गोहिया ने किया कार्यशाला में एल एल बिल्लोरे जी, जिला सलाहकार मोनी बघेल, सौरभ कौशल, बाबूलाल सौलंकी आदि उपस्थित रहे।

