नगर परिषद द्वारा सतरंगी लाइव स्वच्छता जागरूकता अभियान 29 दिसंबर से 10 जनवरी तक मनाया जाएगा। अभियान के तहत दिनांक 5 जनवरी को शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच स्वच्छता जागरूकता विषय पर चर्चा हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं से सतरंगी लाइव स्वच्छता व जागरूकता के संबंध में विशेष चर्चा की गई एवं स्वच्छता संबंधी प्रश्न पूछे गए वह छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सतीश शुक्ला, शिक्षका कांती मालवीय,अशलेखा तिवारी, कंचन सोनी एवं नगर परिषद के कर्मचारी शेर सिंह बट्टी सहायक राजस्व निरीक्षक देवेंद्र देवड़ा, मदनलाल नायर, सुनील कुशवाहा तथा छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।