टिमरनी
श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला टिमरनी के प्रथम दिन मुख्य वक्ता डॉ चेतन सिंह सोलंकी के द्वारा अभिनव कृषि चिंतन नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक इंदौर के श्री रवी केलकर एवं श्री अजीत केलकर के द्वारा लिखी गई है ।यह दोनों ही भाई एमएससी एग्रीकल्चर की उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना पूरा समय जैविक खेती के प्रचार-प्रसार को ही देते हैं ।देश भर के लाखों किसानों को आपने निशुल्क जैविक खेती की प्रेरणा दी है। इस पुस्तक में जैविक खेती से संबंधित सभी आयामों की विस्तार से जानकारी दी गई है।
अभिनव कृषि चिंतन पुस्तक का किया विमोचन ,किसानो को मिलेगी जैविक खेती की प्रेरणा
जनवरी 05, 2019
0
अन्य ऐप में शेयर करें