टिमरनी
मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान का व्यापक असर अब नगर मे दिखाई देने लगा है, लोग स्व-प्रेरित होकर टीकाकरण के लिये आ रहे हैं ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी मे लग रहे स्थाई सत्र मे सनराइस हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 10वीं के छात्र श्रवण हरियाले व अंश यदुवंशी ने MR का टीका लगवाया । ये दोनो छात्र स्कूल से अनुपस्थित रहने के कारण टीकों से वंचित रह गये थे ।
संस्था में कार्यरत स्टाफ नर्स नीता वर्मा ने भी अपने 2 वर्ष के बेटे को टीका लगाया ।
माता मन्दिर के पास रहने वाले श्रीवास दम्पति ने अपनी 14माह की बेटी अवनी को भी MR टीका लगवाया, अवनी के पिता पिन्टू श्रीवास ने बताया की जन्म के समय उसका बजन मात्र एक किलो तीन सौ ग्राम था, कम वजन के चलते बच्ची की विशेष देखभाल करते हुए उसे जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये उम्र अनुसार सभी टीके लगवाये । मीज़ल्स और रुबेला से बचाव की जानकारी टीवी चैनल और समाचार पत्र के माध्यम से मिली ।
विकासखण्ड मे आज रहटगांव और सोडलपुर की स्कूलों मे टीके लगाए गये । मंगलवार से शुरु हुए अभियान मे अभी तक 7094 बच्चो को टीका लगाया जा चुका है ।