टिमरनीः- स्थाननीय सरस्वती शिशु मंदिरटिमरनी में, 10 और 11जनवरी को दो दिवसीय "हेन्डस् आॅन डी.एन.ए. कार्यशाला "आयोजित की जा रही हैं। जिसमें दिल्ली के इस्चेरिशिया जेनोमिक्स प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वी.के. सिंह द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को " इनसाइट आॅफ मालिक्युलर बाॅइलाॅजी" टेक्निक द्वारा डी.एन.ए परिक्षण कैसे किया जाता है सिखाया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरदा के प्रसिद्ध पॅथोलोजीस्ट डाॅ .गोरख परूलकर रहेगें। यह कार्यशाला अटल टिंकरींग लॅब की विविध गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी ।
