भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी की मासिक बैठक कृषक विश्राम गृह कृषि उपज मंडी टिमरनी में रखी गई। जिसमें संगठन द्वारा वर्तमान समय में किसानों की महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार अलका एकका को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर उड़द खरीदी का समय बढ़ाकर 15 फरवरी 2019 तक किया जावे क्योंकि अभी तक मात्र पंजीकृत किसानों की 60 पृतिशत उड़द ही खरीदी गई है । सभी फसलों पर घोषित 500 रूपये बोनस राशि शीघ्र किसानों के खाते में डलवाई जावे ।किसान कर्जमाफी में प्राइवेट बैंकों को भी शामिल किया जावे ।समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु बघवाड स्टील सायलो प्लांट समय पूर्व खाली कराया जावे ,एवं ग्राम पोखरनी के दोनों खरीदी केंद्रों को भी सायलो में शामिल किया जावे । ग्राम लाखाखेडी जलोदा गुललास में गेहूं खरीदी हेतु उप केंद्र खोला जावे । भारतीय स्टेट बैंक में आधार कार्ड लिंक कराने हेतु आधार कार्ड में जन्म तारीख अंकित कराने हेतु संबंधित किसानों को परेशान किया जा रहा है जबकि अन्य बैंकों में जन्म सन के अनुसार ही आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है ।भारतीय स्टेट बैंक टिमरनी में अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ असंतोष जनक व्यवहार किया जा रहा है उसे सुधारा जावे ।वर्ष 2017 में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग में किसानों की शेष राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जावे । नहरों से सिचाई हेतु ऊपर के संभागों से अपने अधिकार का पानी प्राप्त कर समय सीमा में पर्याप्त पानी नहर के टेल क्षेत्र तक उपलब्ध कराया जावे।संबंधित सभी विभागों के साथ प्रशासन की मध्यस्थता में भारतीय किसान संघ की एक बैठक आयोजित कराई जावे की माँग की । इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री नरेंद्र दोगने विजय मलगाया श्याम पाटिल दीपचंद नवाद परमानंद दोगने शैतान सिंह राजपूत मुकेश राजपूत विष्णु प्रसाद यदुवंशी रामशंकर पटेल रामकृष्ण राजपूत आदि मौजूद थे ।
भारतीय किसान संघ ने समस्याओ को लेकर 10 सूत्री ज्ञापन सोपा
जनवरी 18, 2019
0

अन्य ऐप में शेयर करें