टिमरनी
भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी की मासिक बैठक का आयोजन कृषक विश्रामगृह कृषि उपज मंडी टिमरनी में किया गया। जिसमे संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान समय में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर तहसील कार्यालय पहुंचकर एक 5 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार के सी व्यास को सौंपा।ज्ञापन में प्रशासन से संगठन द्वारा मांग की गई कि उड़द एवं सोयाबीन के असत्यापित रकबे को संबंधित जबाबदार अधिकारी कर्मचारी से सत्यापित कराया जाए। इस कार्य हेतु आवेदन निवेदन के लिए किसानों को परेशान नहीं किया जाए।सभी अधिकारी कर्मचारियों का निवास मुख्यालय पर सुनिश्चित किया जाए। ग्राम गोंदागाव खुर्द में एक कृषि ट्रांसफॉर्मर तथा एक ग्रामीण ट्रांसफार्मर एवं गृाम वघवाड़ मैं एक ग्रामीण ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है इन्हें तुरंत बदला जावे। सहकारी सोसायटीओ द्वारा पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराया जावे। हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी को सिफ्ट अनुसार अधिकार का पानी सतत उपलब्ध जावे अन्यथा पानी की कमी से यदि किसानों की फसल सूखती है तो इसकी समसत जबाबदारी सिंचाई विभाग की होगी आदि बात कही गई। इस दौरान संगठन के प्रांतीय मंत्री नरेंद्र दोगने जिला सदस्य विनोद पाटिल शयाम पाटिल विजय मलगाया रेवाशंकर दोगने रेवाशंकर पटेल दीपचंद नवाद परमानंद दोगने रामकृष्ण राजपूत आदि किसान मौजूद थे ।