श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला 4 जनवरी से होगी आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी
नगर में कई दशको से व्याख्यानमाला समिति द्वारा श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। व्याख्यानमाला में देश और विदेश के ख्यातिमान प्रवक्ता द्वारा विभिन्न विषयो पर अपने विचार रखे। इस वर्ष व्याख्यानमाला के 27वॉ वर्ष में जनवरी 4, 5 और 6 को गढ़ी टिमरनी में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से आयोजित हेागी। प्रथम दिवस 4 जनवरी वक्ता डॉ चेतन सिंह सोलंकी प्राध्यापक आईआईटी मुंबई , विषय ऊर्जा व पर्यावरण, आपदा के कगार पर तथा द्वितीय दिवस 05 जनवरी  श्री जे. नन्दकुमार अ.भा. संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह विषय शहरी नक्सलवाद एवं तृतीय दिवस 6 जनवरी विषय भारत की ज्ञान परंपरा पर अपने विचार प्रदान करेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top