स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित
सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों हेतु स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु स्वरोजगार योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजनान्र्तगत पिछड़ा वर्ग स्वरोजगार योजना अंतर्गत 32 हितग्राही, अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना अंतर्गत 8 हितग्राही, पिछड़ा वर्ग आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत 12 हितग्राही तथा अल्पसंख्यक आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हरदा, कक्ष क्र. 52 में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते है।