सभी योजनाओं में 31 जनवरी तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें - कलेक्टर

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
सभी योजनाओं में 31 जनवरी तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें - कलेक्टर
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित
आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों द्वारा वित्तिय वर्ष में विभिन्न योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य एवं उसके विरूद्ध तैयार किये गये प्रकरणों, स्वीकृत तथा वितरित किये गये प्रकरणों की जानकारी दी। श्री विश्वनाथन ने निर्देशित किया कि ब्लाक लेवल मिटिंग में बैंक के अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में 31 जनवरी तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। विभागीय अधिकारी बैंकों को लक्ष्य से अधिक प्रकरण उपलब्ध करावे ताकि समय पर प्रकरण स्वीकृत किया जाकर वितरण किया जा सके। बैठक में श्री विश्वनाथन ने निर्देशित किया कि बैंक में एकाउन्ट खोलने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।बैठक में श्री विश्वनाथन ने आरसेटी के अंतर्गत ट्रेनिंग की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्लेटफार्म है, जिसमें ट्रेनिंग देते है तथा इसके पश्चात रोजगार हेतु लोन उपलब्ध कराने में सहायता दी जाती है। उन्होने निर्देशित किया कि बैंकों से सुझाव ले कि किस कार्य के लिये लोग ज्यादा आते है, असपास के जिले में कौन-कौन से ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित है और उनकी क्या सफलता है। उन्होने निर्देशित किया सभी बैंक अपने-अपने संबंधित क्षेत्र में स्थित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्ड्री स्कूलों में 31 जनवरी तक वित्तिय साक्षरता कैम्प लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि छात्रों को सारी सुविधाएं बैंकों के माध्यम से ही दी जा रही है। बैठक में श्री विश्वनाथन ने सीडी रेशों एवं मुद्रा की भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य प्रबन्धक ऋण भारतीय स्टेट बैंक श्री सुनिल जैन, एजीएम आरबीआई श्री एस.एन. जैन, एलडीएम श्री एस.के. जोठे तथा विभिन्न बैंकों के जिला प्रतिनिधि एवं शाखा प्रबन्धक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top