सुशासन की शपथ ली

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
सुशासन की शपथ ली

कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात अपर कलेक्टर श्री बी.एल. कोचले, जिला पंचायत सीईओ श्री एच.एस. मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील ने भी अटलजी के चित्र का पूजन एवं पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई।
कलेक्टर श्री विश्वनाथन ने सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन के उच्चतम मापदंडों के लिए सदैव संकल्पित रहने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ दिलाई। साथ ही प्रदेश के नागरिकों केे जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की भी शपथ दिलाई। अनुविभागीय अधिकारी खिड़किया श्री व्ही.पी. यादव एवं नायब तहसीलदार श्री निमेश पांडे ने सुशासन के परिपेक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने सुशासन की शपथ ली। सुशासन सप्ताह के तहत जिले में 25 से 30 दिसंबर 2018 तक विभिन्न आयोजन होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top