भगवान श्री राम का मंदिर सभी की सहमति से बनना चाहिए

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी
नगर के कृष्ण कुंज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित अभिषेकानंद जी महाराज में बताया कि भारत में भगवान श्री राम का मंदिर सभी की सहमति से बनना चाहिए इस काम के लिए मुस्लिम समाज कदम बढ़ाए तो ज्यादा बेहतर होगा/ वह हिंदू को भी पहल करनी चाहिए उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में अच्छी बातें कहीं है इसलिए धर्म के संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए और साथ ही समाज में सुधार के लिए बच्चों एवं बुजुर्गों को कथा का श्रवण करना चाहिएभागवत कथा भक्तों को हमेशा अहंकार से दूर रखती है मानव जीवन में हमें जो कुछ प्राप्त हुआ है वह सब कुछ प्रभु की कृपा है साथ ही ध्रुव चरित का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति अटल विश्वास के साथ करनी चाहिए भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक 16 दिसंबर तक आयोजित होगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top