एक्जाम के लिए तैयार तो हैं ना सब,बेस्ट ऑफ लक बच्चों से बोले कलेक्टर एस विश्वनाथन
तीन दिवसीय प्रतिभा पर्व के दौरान शालाओं में पहुंचे कलेक्टर

एक्जाम के लिए तैयार तो हैं ना सब,बेस्ट ऑफ लक बच्चों से बोले कलेक्टर एस विश्वनाथन। उन्होने प्रतिभा पर्व के निरीक्षण के दौरान उत्तर पुस्तिकाएं भी देखीं। शिक्षकों से पढाई में कमजोर बच्चों की ओर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए।
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के दक्षता उन्नयन मूल्यांकन हेतु 3 दिवसीय प्रतिभा पर्व का आयोजन आज से प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर ने शासकीय मध्यमिक शाला बैरागढ़, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मसनगाँव, एवं माध्यमिक शाला माँदला, मुहालकलां ओर छीपाबड का निरीक्षण किया गया इन तीनो माध्यमिक शाला में शिक्षको द्वारा अध्यापन में टेलीस्कोप का उपयोग न करते हुए एवं सही रख रखाव न होने पर प्रधान पाठक की एक वेतन वृद्धि रोकने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है एवं समस्त विद्यालयों में विज्ञान किट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया| विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति एवं गुणवत्ता का स्तर संतोषजनक पाया गया, उनके साथ निरीक्षण के समय डा. आर.एस. तिवारी जिला परियोजना समन्वयक भी उपस्थित रहे। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से नियुक्त जिला के प्रभारी अधिकारी श्रीमति शशि दिवाकर द्वारा कन्या प्राथमिक शाला गढ़ी टिमरनी, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पोखरनी एवं कन्या माध्यमिक शाला छिदगांवमेल में प्रतिभा पर्व की गतिविधियों का अवलोकन किया गया| जिले की समस्त शालाओ का विभाग के 172 सत्यापनकर्ता अधिकारियो ने किया सत्यापन का कार्य किया।प्रतिभा पर्व के तहत प्रथम एवं द्वितीय दिवस शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों के अलावा सुरूचिपूर्ण मध्यान्ह भोजन एवं विद्यालय की साफ-सफाई की मानीटरिंग की गई। प्रतिभा पर्व के अंतिम दिवस पर विद्यालयों में बाल सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बच्चों के अभिभावक भी विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर सहभागिता निभायेंगे।
हिन्दी, गणित एवं पर्यावरण तथा कक्षा 8 में हिन्दी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय का नेशनल अचीव्हमेंट सर्वे पैंटर्न के तहत विद्यार्थियों का विषयवार मूल्यांकन सत्यापनकर्ता अधिकारियों द्वारा ओ0एम0आर0 शीट में लिया जाकर संकलित जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र के माध्यम से भारत सरकार को भेजी जाएगी।