सभी शराब की दूकानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जाएं- कलेक्टर श्री विश्वनाथन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2018 अंतर्गत संचालित स्वीप गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में श्री विश्वनाथन ने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों से विधानसभा निर्वाचन 2013 में जिन मतदान केन्द्रों पर मतदान का प्रतिशत कम रहा है वहाँ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं जेन्डर गेप कम करने के लिये रणनीति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य योजना की जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जेन्डर गेप को फुलफिल करने हेतु अधिकारी स्वयं भी वहाँ जाकर प्रयास करें। जिन मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं द्वारा मतदान का प्रतिशत कम है, वहाँ महिला अधिकारी अनिवार्य रूप से भ्रमण करें। जिला पंचायत सीईओ श्री एच.एस. मीना ने जिले के जनपद पंचायत सीईओ एवं श्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि रोजगार के लिये जिले से बाहर गये परिवारों को चिन्हांकित करें एवं उनके मालिकों से सम्पर्क कर मतदान दिवस के दिन मतदान हेतु छोड़ने के लिये निर्देशित करें। प्राचार्य, शासकीय कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने बताया कि जिले में 13 महाविद्यालय है।केम्पस एम्बेसेडर के माध्यम से छात्रों द्वारा ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदान हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री विश्वनाथन ने बैठक में बताया कि जिले में क्यूलेस मतदान हेतु मतदान केन्द्र के गेट पर ही मतदाताओं को टोकन दिये जावेंगे। यह व्यवस्था हरदा जिले में ही की जा रही है। बैठक में श्री विश्वनाथन ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फेसिलिटीज के अंतर्गत पेयजल, विद्युत, रैम्प आदि की व्यवस्था पूर्ण करें। सुगम पोर्टल पर दिव्यांग मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण करें। उन्होने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी शराब की दूकानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जावे तथा प्रतिदिन की रिकार्डिंग सीडी के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को उपलब्ध करावे। उन्होने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग, वृद्धजन, गर्भवती एवं धात्री माताओं को प्राथमिकता के आधार पर मतदान करावे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एच.एस. मीना, अपर कलेक्टर श्री बी.एल. कोचले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सभी शराब की दूकानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जाएं- कलेक्टर श्री विश्वनाथन
नवंबर 12, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें