बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों का पांच दिवसीय स्काउट - गाइड और योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
सोमवार स्थानीय राधास्वामी हाई स्कूल टिमरनी हरदा के डी.ई.आई आई.सी.टी. सेंटर, टिमरनी के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों एवं दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के लिए पांच दिवसीय स्काउट गाइड और योग शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ I उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत - स्काउट गाइड के टिमरनी ब्लॉक के सचिव श्री सतीश शुक्ला जी मौजूद रहे I कार्यक्रम की अध्यक्षता राधास्वामी हाई स्कूल, टिमरनी के प्रधानाचार्य श्री विमल प्रकाश जी ने की I इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा के शिक्षा संकाय में कार्यरत सहायक प्रोफेसर श्री बजरंग भूषण भी मौजूद रहे I
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ I तदुपरांत श्री सतीश शुक्ला जी ने बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों से स्काउट - गाइड कार्यक्रम के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया I सनद रहे की की एन.सी.टी.ई. ने अध्यापक प्रशिक्षण हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों में स्काउट - गाइड एवं योग को अनिवार्य बनाए जाने की वकालत की है I प्रस्तुत शिविर इसी संदर्भ में आयोजित किया गया है, जिसमें 5 दिनों तक स्काउट और गाइड विविध प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे I आज कार्यक्रम के प्रथम दिन भारतीय स्वच्छता कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्काउट और गाइड ने विद्यालय परिसर की सफाई की और स्वच्छता के महत्व से सबको परिचित करवाया I उनके सफाई अभियान का विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विमल प्रकाश जी द्वारा मूल्यांकन किया गयाI बाद में उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सफाई के महत्व से परिचित करवाया I इस प्रकार आज के दिवस का समापन हो गयाI
बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों का पांच दिवसीय स्काउट - गाइड और योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
नवंबर 12, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें