हमारा लक्ष्य शतप्रतिशत मतदान होना चाहिए-अपर कलेक्टर श्री कोचले

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

हमारा लक्ष्य शतप्रतिशत मतदान होना चाहिए-अपर कलेक्टर श्री कोचले
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएल कोचले ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिये पूर्व विधानसभा निर्वाचन में 70 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ की बैठक आयोजित की। उन्होने बैठक में मतदान केन्द्रों के बीएलओ से पूर्व निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत, मतदान कम रहने के कारणों एवं उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया कि हमारा लक्ष्य शतप्रतिशत मतदान होना चाहिये। आप सभी डोर डू डोर सर्वे करें और सूची उपलब्ध करावे कि कौन मतदाता कब से बाहर है, उनके मोबाईल नम्बर एवं एड्रेस भी उपलब्ध करावे। बैठक में श्री कोचले ने कहा कि जिन मतदाताओं ने पूर्व निर्वाचन में मतदान नहीं किया है, उन्हें मतदान के लिये प्रेरित कर मतदान हेतु घर से निकालना है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, डिप्टी कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top