टिमरनी
पुलिस थाना टिमरनी को शुक्रवार वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। कायर्वाही एसडीओपी आर के गहलोत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मनोज सिंह के निर्देशन में थाना स्टाफ उप निरीक्षक मदन पवार राकेश सरयाम पउनी अविनाश पवार सउनि संतोष रघुवंशी प्रदीप रघुवंशी नीलेश तिवारी महेश कुसारिया आदि विशेष योगदान रहा। जानकारी के अनुसार नगर के समीप रेणुका गार्डन होशंगाबाद रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर हीरो डीलक्स के चालक को रोककर चेक किया। जिसनें अपना नाम शंकर पिता अजब सिंह कोरकू निवासी टिमरनी बताया जिससे गाड़ी के कागजात पूछने पर नहीं होना बताया जो कि बारीकी से पूछने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जब गाड़ी का चेचिस नंबर वेबसाइट पर चेक करने पर पता चला की मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स एम.पी. 12 एम.एस 3590 नर्मदा पिता रमेश बलिया निवासी बोरीसराय हरसूद जिला होना पाया गया। गाड़ी चोरी होने के संदेह होने पर चालक शंकर को अपराधी प्रवृत्ति का होने से वाहन मो सा धारा 41(1-4)379 भादवि मैं आरोपी शंकर से जप्त कर गिरफ्तार अन्य थाने में चोरी पकड़ी में बारीकी से पूछताछ करने पर डीलक्स मोटरसाइकिल 26 अगस्त को रात्रि में खेड़ीपुरा हरदा से चोरी करना बताया जानकारी प्राप्त करने पर मामला थाना हरदा में पंजीबद्ध होना पाया गया। अपराध क्रमांक 325/18 धारा 379भादवि में दर्जी मोहल्ला टिमरनी से होंडा सिटी 100 एस एस एमपी 05 एडी 4222 चुरा कर अपने घर में छुपा कर रखना बताया। पुलिस द्वारा करीबा 80000रू की कीमत की दोनों मोटरसाइकिल आरोपी शंकर के कब्जे से जप्त की। शनिवार आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा न्यायालय पेश किया गया।