टिमरनी_
भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जावेगा।ग्राम पोखरनी में भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी की बैठक आयोजित की गई जिसमें 5 सिंतबर को स्थान कृषि उपज मंडी टिमरनी समय दोपहर 11 बजे से भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन में मुख्य रूप से वर्तमान में खरीफ फसल 2017 की बीमा राशि वितरण में अनियमितता के कारण अन्नदाताओं को बहुत बड़ी आर्थिक हानि होना तथा तहसील के अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आंदोलन किया जावेगा जिसमें तहसील के समस्त ग्रामों मे प्रचार प्रसार एवं समस्त कार्यक्रम की जवाबदारी संगठन के कार्यकर्ताओं को सोपी गई ताकि अन्नदाताओं के हितों में लड़ाई सुगमता पूर्वक लड़ी जा सके। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र दोगने विजय मलगाया श्याम पाटिल रेवाशंकर दोगने दीपचंद नवाद परमानंद दोगने रामकृष्ण राजपूत शुरेश आंबे तथा तहसील कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्राम इकाई अध्यक्ष मंत्री ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम मे अन्नदाताओं की बडी संख्या मे उपस्थिति की रूपरेखा तय की ।