बाईक और स्कूटी में टक्कर ,दो मृत

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी

शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात नगर के  समीप हरदा रोड पर स्थित एम .पी ढाबे  के पास नेशनल हाईवे पर बाइक और स्कूटी की टक्कर हो जाने से वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीबन 01 बजे मृतक सतीष राधेष्याम यादव निवासी वार्ड नं. 15 हरदा होरो मोटर सायकल एमपी 47 एम जे 0656 व मृतक आनन्द भोलाराम साहू एक्टीवा स्कूटी से जा रहे थे तभी स्कूटी व मोटर सायकल अनियंत्रित होने के कारण आपस में टकरा गई जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिलते ही एसडीओपी आर के गहलोद, टीआई मनोज सिंह तथा पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। शनिवार सुबह मृतकांे का पोस्टमार्डम कर परिजनों को शव सौपा। पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top