टिमरनी
शनिवार विधायक संजय शाह ने क्षेत्रिय किसानों को बीमा की राशि दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एस विश्वनाथन से मुलाकात की और बीमा की राशि दिलाने की मांग को लेकर आवेदन सोपा। आवेदन में उन्होनें लिखा कि मेरी विधानसभा के ग्राम पुरा, नौसर, बाजनिया, गोदड़ी काथड़ी सहित लगभग 12 हजार किसानों को वर्ष 17 का खरीफ फसल की बीमा की राशि अभी तक नहीं मिली है। जबकि क्षेत्र के अन्य ग्रामों के किसानों को उक्त बीमा की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस संबंध में किसानों का कहना है कि पटवारियों द्वारा अनावारी की रिपोर्ट सही प्रस्तुत नहीं की गई है। इस कारण उन्हें बीमा का लाभ नहीं मिल पाया है। शाह ने कलेक्टर से मुलाकात कर कहा कि शीघ्र ही उचित जांच कर कृषकों को बीमे का भुगतान दिलवाने का कष्ट करें या आर बी सी की धारा 64 के अंतर्गत जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का कष्ट करें। इस दौरान जैव विविधता व प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील दुबे, जनपद सदस्य विजय पवार उपस्थित रहे।
