मुख्यमंत्री कप का आयोजन 13 सितम्बर से

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
मुख्यमंत्री कप का आयोजन 13 सितम्बर से
खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार ‘‘मुख्यमंत्री कप’’ का आयोजन हेतु जारी कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। विकासखंड/जिला स्तर पर कबड्डी, व्हालीवाल, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबाॅल, कराते प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड खिरकिया में 13 सितम्बर को प्रातः 10 बजे शा. क.उ.मा.वि. ग्राउण्ड खिरकिया एवं शा. उत्कृष्ट वि. ग्राउण्ड खिरकिया में विकासखण्ड टिमरनी में 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे शा.क.उ.मा.वि. ग्राउण्ड टिमरनी एवं राधास्वामी उ.मा.वि. टिमरनी तथा विकासखण्ड हरदा में 17 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित किया जावेगा।
‘‘मुख्यमंत्री कप’’ में 16 वर्ष से कम आयु समूह के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। खिलाड़ी की आयु की गणना 31 दिसम्बर 2018 से की जावेगी। आवेदक अपना आवेदन प्रतियोगिता के एक दिन पूर्व तक संबंधित विकासखंड के युवा समन्वयक अथवा कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा में दो पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण पत्र या बोर्ड की अंकसूची, आधार कार्ड, स्वयं के बैंक खाते की छायाप्रति जिसमें (खाता क्रमांक, आईएफएससी कोर्ड, बैंक का नाम एवं बैंक का पता) संलग्न कर जमा कर सकते है। मुख्यमंत्री कप अंतर्गत 16 वर्ष आयु समूह के बालक बालिकाओं के लिये कबड्डी, व्हालीवाॅल, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबाॅल एवं कराते का आयोजन किया जावेगा।
‘‘मुख्यमंत्री कप’’ में राज्य स्तरीय लीग प्रतियोगिता में दलीय खेलों (कबड्डी, व्हालीवाल, एवं फुटबाॅल) में प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका दलों को क्रमशः राशि रूपए एक लाख, पिचहत्तर हजार, पचास हजार व्यक्तिगत खेल (एथलेटिक्स, कुश्ती एवं कराते) में प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका को क्रमशः राशि दस हजार, सात हजार एवं पांच हजार रूपए नगद पुरस्कार दिया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top