चोरी एवं किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी 

शहर में हो रही चोरी एवं किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टिमरनी  द्वारा अनुभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार केा सौंपा। जिसमें कहा गया की शहर में अनेक स्थानों पर चोरी हुई हैं जिन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ना ही चोर पकड़ा है पुलिस मोन है। क्षेत्र के किसान को मिलने वाली बीमा राशि में बहुत भ्रांतिया है जिसकी जाच कराई जाये एव किसानो को समान राशि वितरित की जाये। किसानों की मूंग की फसल की प्रोत्साहन राशि आज तक किसानों के खाते में नहीं आई है जिसे शीघ्र जमा कराई जाए।मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना में सहकारी दारा किसानो राशि जमा करा ली गई हे लेकिन किसानो को ना तो खाद दिया गया और ना ही नगद राशि दी गई जिस पर शीघ्र कार्यवाही की जाने की मांग की गई ।इस दौरान अभिजीत शाह, सुभाष जायसवाल, कमल धुर्वे, शहजाद खान ,युसुफ गौरी , प्रतापसिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top