इंडियाज गॉट टेलेंट में कराटे खिलाडी विमल सोनी का चयन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी

नगर के खिलाडी नए आयम हासिल कर रहे है टीवी रियल्टी शो इंडियाज गॉट टेलेंट में विमल सोनी कराटे खिलाडी का चयन होने पर भव्य स्वागत का आयोजन किया गया।जिसमे तहसीलदार अलका एक्का ने विमल सोनी का पुष्पगुच्छ,हार से सम्मानित किया साथ ही उज्ववल भविष्य कि कामना भी की। आयोजन में कराटे खिलाड़ीयो ने अनेक आकर्षक स्टंट कर के दिखाया विमल सोनी की इस बड़ी उपलव्धि पर मुख्य कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने कहा अपनी प्रतिभा के दम पर टीवी रियल्टी शो इंडियाज गॉट टेलेंट में विमल सोनी ने अपना स्थान बना लिया है। मुझे गर्व है विमल सोनी अपनी आँखों पर पट्टी बांधकर अखवार पढ़ लेता है सायकल चला लेता है रूपयो की पहचान करना सहित अनेक प्रतिभा छुपी है विमल सोनी को मुख्य रूप से माता पिता अग्रवाल सर मुख्य कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी का सपोर्ट मिल रहा है। इस अवसर पर कन्या शाला प्राचार्य मुकेश तिवारी , भावना चैबे, मना मंडलेकर मोना खरे ,खुशबू गेहलोद, रीना मंडराई, नेहा राय, अनीश कहार,अनुपम सांगुले, सतीश वर्मा, निशा रामकुचे अनिल मल्हारे सहित सभी कराटे खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top