टिमरनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई टिमरनी के द्वारा 14 अगस्त मंगलवार नगर में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली गयी। तिरंगा रैली नगर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय टिमरनी से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते निकाली गयी ओर रैली का समापन वापस आकर शासकीय महाविद्यालय में किया गया।रैली में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथो में तिरंगा लिए भारत माँ की जय ओर वन्दे मातरम के नारे लगाए।अभाविप के राहुल सोमवंशी ने बताया कि युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा भरने के लिए इस तरह की तिरंगा यात्रा का आयोजन आज पूरे देश में एबीवीपी के द्वारा अखंड भारत स्मृति दिवस के रूप में किया जा रहा है.. जिस तरह आज देश कुछ देश विरोधी ताक़तों के द्वारा भारत माता का अपमान एवं देश विरोधी नारे लगाए जाते है उन सभी देश विरोधियों को देश के नौजवानो ओर एबीवीप द्वारा जबाब दिया जा रहा है।अंत में रैली में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का नगर अध्यक्ष अभिषेक नागपुरे में आभार व्यक्त किया।इस दौरान नगर मंत्री दीपांशु राठौर ,नगर उपाध्यक्ष अभिषेक बामने वरुण मालवीय, उदय ग़ौर, उमेश कौशल, नगर सह मंत्री दीपेश कौशल, मयंक राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, मोहित सोलंकी, विकास खंड संयोजक सूरज कौशल, महाविद्यालय प्रमुख चंचल दुबे, गौतम बाग़रे, ऋषभ बाँके, आकाश केथवास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर में अभाविप ने निकली तिंरगा यात्रा
अगस्त 14, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें