अंतरराष्टीय कराटे खिलाड़ी लोकेश का विधायक संजय शाह ने किया घर पहुच कर स्वागत

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
नगर के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी लोकेश पिता राम विलास प्रधान का चयन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता थाईलैंड के बैंकॉक शहर के लिए हुआ था। जिसमें लोकेश के द्वारा अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर कई देशों के खिलाड़ीयो को पछाड़ कर प्री क्वाटर फाइनल मे पहुचकर अपने हुनर का प्रदर्षान किया। नगर समेत क्षेत्र के नागरिको और खिलाड़ियो द्वारा नगर आगमन पर लोकेश प्रधान का भब्य स्वागत किया गया। शुक्रवार विधायक संजय शाह ने लोकेश प्रधान के घर  जाकर उन्हें बधाई, दी है और भविष्य में भी आगे बढ़ने की हौसला अफजाई की । कराते प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया  नगर से एबं  संभाग से प्रथम खिलाड़ी हे लोकेश  जो इतने बड़े स्तर पर खेले सात ही रितेश ने बताया बहोत जल्द अन्य खिलाडी भी नगर से विदेश में अपना नाम बनाएंगे तथा नगर का एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इस अबसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी अशोक गुजर सुनील दुबे अतुल बारंगे प्राचार्य मुकेश तिवारी सतीश शुक्ला पंकज तिवारी विनीत गीते आशीष तिवारी सागर तिवारी आदि उपस्थित थे। सभी का आभार ज्योति प्रधान ने माना। इस मौके पर नीलम राय अनिश कहार खुशबू गहलोद शेलेस प्रधान अनुपम सांगुल्ले आदित्य गोहिया सतिष वर्मा रीना मंडरई सुरूचि चैरे मिहिर बर्धन सितोरे लोवकुश वर्धिया ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top