टिमरनी
विकासखण्ड के ग्राम निमाचा कला के किसान बृजकिशोर पाटिल द्वारा अमेरिकन स्वीट कॉर्न उपजाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे है। किसान किस प्रकार अपनी आमदनी बढ़ा सकता है इसका नवाचार के रूप में इस बार पाटिल द्वारा अपने 1 एकड़ खेत में अमेरिकन स्वीट कारण वैरायटी लगाई जोकि इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे के ऊपर है इनके द्वारा पूरे खेत के भुट्टे कच्चे माल के रूप में रोड किनारे स्टाल लगाकर बेचे गए। जिसमें इनके द्वारा एक एकड़ में 70000रूप्ये का मुनाफा कमाया । किसान द्वारा कम लागत में इस प्रकार मुनाफा 1 एकड़ में कमाना अन्य किसानों के लिए प्रेरक का कार्य कर रहा है आने वाले वर्ष में चारखेड़ा एवं अन्य ग्रामों के किसान इस प्रकार की वैरायटी लगाकर अपनी आमदनी बढ़ाना चाह रहे हैं इस संबंध में आत्मा परियोजना के डॉ श्रीचंद जाट द्वारा किसानों को विभिन्न तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है एवं उनके द्वारा बताया गया कि हमारे यहां मौसम के अनुकूल स्वीट कार्न बेबी कार्न आदि मक्का की वैराइटी लगाई जा सकती है एवं इनका उत्पादन भी अच्छा होता है किसान द्वारा भी नवीन तकनीकी एवं विशेष मार्गदर्शन में इस प्रकार मक्का का उत्पादन लिया है और प्रत्येक पौधे से दो से तीन भुट्टे इनके प्राप्त हुए हैं इनके द्वारा 2 फीट और 1 फीट के मान से मक्का की बुवाई मई के माह में की गई एवं किसान द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त कर उर्वरक खाद प्रबंधन एवं कम से कम कीटनाशकों का प्रयोग कर अपनी उपज का उत्पादन प्राप्त किया है एवं अन्य किसानों को भी उनसे मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही साथ वह किसान भाई जो हाईवे या मुख्य मार्ग रोड से जुड़े हैं एवं बारिश के समय आवागमन की सुचारू सुविधा प्राप्त किए हुए हैं वह इस प्रकार के मक्के का उत्पादन कर अपनी कम जमीन में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण के दौरान किसान मित्र रमेशचंद्र मांगूले सौरव अमित आदि उपस्थित रहे।
अमेरिकन स्वीट कॉर्न उपजाकर क्षेत्र के किसान को मिल रही अच्छी आमदनी
अगस्त 24, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें