टिमरनी-
बचपन ए प्ले स्कूल एवं अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बचपन स्कूल के छोटी छोटी बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधी गई भाइयों द्वारा उन्हें चॉकलेट्स पेन पेंसिल गिफ्ट दिए गए। वहीं अकैडमिक हाइट्स की छात्राओं द्वारा छात्रों को राखी बांधी गई माथे पर तिलक लगाया एवं भाइयों की आरती उतारी गई। शिक्षकों द्वारा रक्षाबंधन का महत्व बच्चों को समझाया इस मौके पर प्राचार्य आदित्य मंजूनाथ संचालक सचिन बलबटे एवं समस्त स्टाफ गण उपस्थित थे।
बचपन स्कूल में बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
अगस्त 25, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें