नगर परिषद ने किया हितग्राही सम्मेलन का आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
नगर परिषद टिमरनी द्वारा हितग्राही सम्मेलन का रैन बसेरा भवन में आयोजित किया गया। हितग्राही सम्मेलन को मान्नीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण एल.ई.डी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। जिसमें विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकरी के साथ-साथ लाभो का वितरण भी हुआ था। इसी के साथ नगर परिषद टिमरनी के द्वारा भी पृथक-पृथक काउन्टर लगाकर विभिन्न योजनाओ के हितलाभ वितरण किया गया ।जिसमें संबल योजना के 1202 कार्ड तथा निगरानी समिति के 74 कार्ड तथा कल्याणी पेंशन के 39 प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना की तृतीय किश्ती 77 हितग्राही को 50 हजार रूपये के मान से 38.50 लाख रूपये का भुगतान सीधे खाते में करने पश्चात् प्रमाण-पत्र वितरण, तथा मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण में स्वीकृति पत्र 02 जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता वितरण 01, पथ पर विक्रय करने वाले हितग्राहियो को परिचय पत्र वितरण 02 नवीन वी.पी.एल कार्ड प्रमाण-पत्र 03 इस प्रकार विभिन्न योजना के प्रमाण-पत्र स्वीकृति पत्र नगर परिषद द्वारा वितरण किये गये। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री नन्हेलाल कौषल, विधायक प्रतिनिधि श्री विजय गोयल, पार्षद श्रीमति कांता गुहा, पार्षद श्री दीपक शर्मा तथा मुख्य नग पालिका अधिकारी श्री एच.आर.खाड़े, उपयंत्री श्री हरिओम दोगने, लेखापाल श्री राजेश नागरे, तथा शेरसिंह बट्टी, श्री विजय दुबे, योजना प्रभारी श्री केवलराम देवड़ा आदि कर्मचारी सहित नगर में पधारे गणमान्य नागरिकगण, तथा हितग्राहीगण  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top