सोयाबीन कृषक रखे कुछ बातो का ध्यान

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
सोयाबीन कृषकों के लिये उपयोगी सलाह
उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने किसानों को सलाह दी है कि सोयाबीन में एन्थ्रेकनोज एवं एरियल ब्लाईट बीमारी यदि हो तो टेबूकोनाझोल 625 मि.ली./हेक्टेयर अथवा टेबूकोनोझोल$सल्फर 1 कि.ग्रा./हेक्टेयर को 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। जिन क्षेत्रों में सब्जियों की फसल विशेषकर भिण्डी लगाई जा रही है। वहाँ पर सोयाबीन फसल में लाल मकड़ी का प्रकोप होने की संभावना है। उसके नियंत्रण हेतु सोयाबीन की फसल पर इथियान 1.5 लीटर/हेक्टयर की दर से 500 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन एवं उड़द की फसल में चने की इल्ली एवं तम्बाखू की इल्ली का प्रकोप शुरू होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इनके नियंत्रण हेतु अलीका (थायोमिथाक्सम$लेम्बडा सायहेलोथ्रीन) 125 मि.ली./हेक्टयर की दर से 500 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। जिन स्थानों पर सोयाबीन की फसल पर व्हाइट ग्रब (सफेद सूंडी) का प्रकोप देखने में आ रहा है। वहाँ इमिडाक्लोप्रीड 17.8 एसएल 300 मि.ली./हेक्टेयर अथवा जैविक कीटनाशक ब्यूवेरिया बेसिआना/
मेटाराइझियम एनाइसोप्ली 1 किलो/हेक्टेयर अथवा क्लोरापाइरीफाॅस 10 जी 20 किलो/हेक्टेयर की दर से उपयोग करें। जिन स्थानों पर गर्डल बीटल का प्रकोप शुरू हो गया वहाँ पर थाइक्लोप्रीड 21.7 एस.सी. 650 मि.ली./हे. अथवा ट्रायझोफाॅस 40 ई.सी. 800 मि.ली./
हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। फसल की सतत् निगरानी करते हुये तम्बाखू की इल्ली अथा बिहार की रोएदार इल्ली के समूह द्वारा ग्रसित पत्तियों/पौधों को पहचानकर नष्ट करें। पत्ती खाने वाली इल्लीयों के लिये पूर्व मिश्रित कीटनाशक बीटासायफ्लूथ्रीन$इमिडाक्ल
ोप्रीड 350 मि.ली./हेक्टेयर अथवा थायमिथाॅक्सम $ लेम्बडा सायहेलोथ्रीन 125 मि.ली./हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। इस उपाय से तना मक्खी एवं रस चूसने वाले कीट जैसे सफेद मक्खी का भी नियंत्रण होगा। पिला मोजाइक बीमारी को फैलाने वाली सफेद मक्खी के प्रबंधन के लिये खेत में यलो स्टीकी ट्रैप का प्रयोग करें जिससे मक्खी के वयस्क नष्ट किये जा सकें। पीला मोजाईक रोग से ग्रसित पौधों को खेत से निकालकर नष्ट कर दें इससे रोग को फैलने से रोकने में सहायता होगी। जिन क्षेत्रों में अधिक वर्षा हो रही है वहाँ पर सोयाबीन के खेत में जल भराव न होने दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top