चोरी के पच्चीस हजार के मोबाईल पुलिस ने किये जप्त

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
पुलिस थाना टिमरनी  को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस दारा मुखबिर की सूचना पर चोरी के मोबाईल बेचते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा जब वह ग्राहक ढूढ रहा था आरोपी के पास से लगभग 25000 हजार रुपय कीमत के मोबाईल बरामद किये ।जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही एसडीओपी आरके गहलोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सिंह उप निरी राकेश सरयाम सउनि सुनील केथवास प्र आर नीलेश तिवारी ब्रदीदास मालवीय के दारा  भादूगांव पहुंच कर मुखविर के बताए स्थान जनता भवन बजरंग मंदिर के पास एक घूमते हुए युवक को रोककर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसके द्वारा अपना नाम फूलचंद पिता रामलाल कोरकू  निवासी भादूगांव का होना बताएं जिसकी तलाशी लेने पर एक एनरोइड मोबाईल मिला जिसे चोरी होना बताया ।पुलिस ने पुछताछ में आरोपी फूलचंद बताया की बजरग मन्दिर के बाजू में स्थित साकले मोबाईल दुकान से ताला लोहे की राड से तोड़ कर दुकान से 10 कीपैड मोबाईल एक एनरोइड तथा 6 नग  चार्जर चोरी करना स्वीकार किया गया।पुलिस दारा आरोपी फूलचंद से 10 कीपैड मोबाईल एक एनरोइड तथा 6 नग  चार्जर जप्त किया और मामला दर्ज किया गया।आरोपी को पुलिस दारा मंगलवार न्यायालय पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top