वृद्धों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
नगर के युवा भाजपा नेता एवं जैव विविधता समिति के अध्यक्ष सुनील दुबे ने अपना जन्मदिन स्थानीय पहल संस्था में वृद्धों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के बीच केक काटा एवं उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही कार्यक्रम में पधारे सभी बुजुर्गों को उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि विनीत गीते  सुनील विश्वकर्मा भी मौजूद थे कार्यक्रम में बुजुर्गों ने भी सुनील दुबे को खूब आशीर्वाद दिया कार्यक्रम के अंत में पहल के संचालक निशु साकल्ले ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top