टिमरनी-
क्षेत्रीय विधायक संजय शाह मकड़ाई ने भोपाल पहुंचकर सोमवार को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बताया कि हमारे क्षेत्र के ग्राम नौसर, पुरा, करताना, बाजनिया सहित जिले के 12 हजार किसानों के नाम सन 2016-17 में खरीफ फसल की बीमा सूची में नहीं आ पाए हैं। तथा जिन किसानों की बीमा राशि बैंक खातों में आई है उसमें भी काफी विसंगतियां सामने आ रही है जिन्हें दूर करने के लिए विधायक संजय शाह मकड़ाई ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होनें बताया कि किसानों का 131 रूपये से लेकर 11 हजार रूपये तक आए बीमा में कई विसंगतियां सामने आई हैं। जिससे किसानों में बीमा कंपनी के प्रति काफी रोष व्याप्त है। विधायक शाह ने क्षेत्र के किसानों के हित की बात रखते हुए सीएम चौहान से कहा कि कई किसानों को उनके द्वारा जमा की गई बीमा की प्रीमियम से भी कम बीमा राशि मिली है। जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्या के निराकरण पर पूरा ध्यान दिया जायेगा। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री जालमसिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर मुकाती, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित अन्य भाजपा नेता की मौजूदगी में विधायक संजय शाह ने किसान हित की बात रखी।
बीमा की विसंगति को लेकर विधायक संजय शाह ने की सीएम से मुलाकात
अगस्त 13, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें