विधायक संजय शाह ने किया शाला भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
विकासखण्ड के माहगांव में प्रायमेरी स्कूल के लिये भूमि नहीं हेाने के कारण पिछले कई वर्षों से झोपड़ी में रह कर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को अब शीघ्र ही पक्का भवन मिल पाएगा इस हेतु क्षेत्रीय विधायक संजय शाह ने शनिवार दोपहर विधि विधान के साथ शाला भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया साथ ही इस भवन निर्माण हेतु 50 डिसमिल जमीन शासन को दान करने वाले मोतीराम कोरकू का भी फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र विधायक संजय शाह ने विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले बुजुर्ग मोतीराम कोरकू की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि आज भी समाज में ऐसे लोग जिंदा है जिनके पास खाने पीने के लिए कुछ नहीं हो परंतु आने वाली पीढ़ी के प्रति वे चिंतित है और उनके भविष्य को संवारने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं इस विद्यालय का नाम मोतीराम कोर को प्राथमिक शाला रखने का प्रस्ताव भी हम भेजेंगे कार्यक्रम के दौरान विधायक शाह ने बच्चों से भी चर्चा की एवं उनसे कहा कि आप शीघ्र ही तुम्हारे लिए एक सुव्यवस्थित बिल्डिंग का निर्माण होगा ज्ञात हो कि  वर्षों से  क्षेत्र में  एक व्यवस्थित स्कूल की  कमी खल रही थी  क्योंकि  यहां पर  भवन निर्माण हेतु  कोई भूमि नहीं थी  परंतु  पिछले दिनों ग्राम के बुजुर्ग  आदिवासी  मोतीलाल कलम ने हमने  अपने हिस्से की 50 डिसमिल जमीन विद्यालय निर्माण हेतु  शासन को  दान दी एवं उन्होंने 1 माह पूर्व टिमरनी तहसीलदार अलका एक्का को एक दान पत्र भी सौंपा था कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान पाठक गोविंद पटेल ने किया।वनांचल मैं दौरे के दौरान विधायक शाह ने आदिवासी ग्राम कायदा में एक चैपाल लगाकर आदिवासियों से चर्चा की एवं उनकी तात्कालिक समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया इस दौरान उनके साथ उनके प्रतिनिधि हरिओम पटेल भाजपा नेता अतुल बारंगे एवं जनपद सदस्य रामकिशन कलम भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top