चुनाव घोषणा पत्र समिति के जिला संयोजक बने डूडी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी 
आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा समिति का निर्माण किया है जिसमें प्रदेश संयोजक विक्रम वर्मा द्वारा हरदा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम डूडी को चुनाव घोषणा पत्र समिति के जिला संयोजक के रूप में मनोनीत किया है। वे शीघ्र ही जिले के बुद्धिजीवियों से संगठन की पदाधिकारियों से सुझाव लेकर जिले का दृष्टिपत्र तैयार कर संगठन को सौंपेंगे एवं जिले स्तर पर काम करने वाली पूरी टीम भी तैयार करेंगे।उनके इस मनोनयन पर पूर्व मंत्री कमल पटेल संगठन मंत्री श्याम महाजन जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा क्षेत्रीय विधायक संजय शाह, विजय सावनेर उपेंद्र गद्रे कैलाश डूडी राधेश्याम गौर महेंद्र पटेल आशीष तिवारी, मुकेश शांडिल्य,डॉक्टर राजेंद्र शर्मा अतुल बारंगे सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top