सेल्फी विद कैंपस अभियान

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे देश भर में सेल्फी विद कैंपस अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल तक पहुंच कर बच्चों के साथ सेल्फी ली जा रही है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी जिलों के प्रत्येक गांव-गांव तक सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय परिसर तक पहुंचना है। वहां पढ़ने वाले छात्रों से मित्रता करना एवं उनके साथ समय बिताना साथ ही विद्यार्थी परिषद से उनका परिचय करवाना है। उसी के तहत हरदा जिले के टिमरनी विकासखंड के अंतर्गत सोडलपुर, रहटगांव, धौलपुर, छिंदगांव मेल, बिच्छापुर, पोखरनी, नौसर, करताना, चारखेड़ा आदि होते हुए जिले के सबसे अंत में दूरदराज वनांचल क्षेत्र में बसने वाले गांव कायदा, चंद्रखाल, बोरी, राजाबरारी, ढ़ेकना, गवासेन टेमागांव के हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों तक जा जा कर छात्रों से संवाद किया।वहां पढ़ने वाले छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में समझाया और इस पूरे अभियान को छात्रों के साथ साझा किया साथ ही साथ उन्हें अभाविप से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान बीच में पड़ने वाले छोटे-छोटे गांव के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ भी समय बिताया और उनके साथ खेल खेलें. इस अभियान में मुख्य रूप से राहुल सोमवंशी वरुण मालवीय हरिओम राजपूत जिला छात्रा प्रमुख आयुषी अग्रवाल चंचल दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे.।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top