मानदेय में एकरूपता के लिए कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सोपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी

                                                                        टिमरनी
महाविद्यालय में जनभागीदारी निधि से कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मानदेय वेतन में एकरूपता लाते हुए स्थाीयी कर्मी में विनियमित योजना से लाभांवित कराए जाने हेतु शासन के समक्ष लंबे समय से मांग रखी जा रही है जबकि अन्य संवर्गो की मांगों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत महाविद्यालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्नह मांगो को लेकर विभिन्न चरणों में आदंलोन किया जावेगा।प्रथम चरण दिनांक 02 अगस्त से 09 अगस्त तक दोपहर 2.30 बजे से कामबंद प्रवेश कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। द्वितीय चरण दिनांक 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन पूर्णदिवस हेतु कामबंद प्रवेश कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन तथा जिला स्तेर पर रैली निकालेंगे। इस दौरान महाविद्यालय में कार्यरत समस्त  तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनिता रघुवंशी को आयुक्तम, उच्चि शिक्षा म.प्र. शासन भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इस  दौरान महाविद्यालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top