टिंकर फेस्ट का हुआ आयोजन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी -
नगर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 6वी से 10 तक अध्ययनरत विद्यार्थीयों के लिए भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा प्रदत अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर टिंकर फेस्ट का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एव्हीएम इन्फोटच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के डायरेक्टर श्री आनंद इंगले उपस्थित रहे। साथ ही इटारसी के आर्य नगर में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य मुकेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। जिन्होनें विद्यालय में एटीएल लैब प्राप्ति के प्रयास की जानकारी ली। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उमेश चौहान राजेंद्र उपाध्याय के साथ नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में अध्ययन करके कम्प्यूटर इंजीनियरए इलेक्ट्रिकए इलेक्ट्रॉनिकए सॉफ्टवेयरए हार्डवेयरए मेकेनिक इंजीनियर बने नागरिक भी सहयोग हेतु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल संरक्षणए सौर ऊर्जाए जैविक खेतीए कबाड़ से जुगाड़ कर किस प्रकार उपयोगी वस्तुऐं व मशीने बनाई जा सकी हैं आदि विषयों पर बताया गया। मुख्य अतिथि आनंद इंगले ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थीयों को टिंकरिंग लैब का मतलब समझाया कि समस्याओं को समझना फिर उनके अलग अलग उपाय सोचकर हल करना है। उन्होनें विद्यार्थीयों से ईंट के उपयोग के बारे में पूछाए जिसका भैया बहनों ने तत्काल जबाब दिया। अटल टिंकरिंग लेब को उन्होनें सामान्य पाठ्यक्रम से हटकर बताया। टिंकरिंग लैब के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भैया बहनों को सम्मानित किया गया। आभार विवेक जी भुस्कुट्टे ने व्यक्त किया। तत्पश्चात अतिथियों ने लैब का निरिक्षण किया जहां गौर सर के मार्गदर्शन में विद्यार्थीयों ने ज्ञानेन्द्रिया संवेदकए स्मार्ट ब्रिजए रिमोटिक क्रेनए रिमोटिक हेंड रोबोटए रिमोटिक रोप लिफ्टए हाईड्रोलिक कारए रिमोटिक कचरा वाहनए रिमोटिक क्राफी रोबोटए 3 डी प्रिंटिंग मशीन बताई गई हैं। निरिक्षण पश्चात अतिथियों ने श्री इंगलेजी  से अपनी समस्या व सुझाव साझा किए जिस पर उन्होनें विस्तार से जानकारी देकर समस्याओं का हल बताया। चर्चा के दौरान स्कूल प्राचार्य विनोद बोरसे ने बताया कि नगर के समस्त स्कूल संचालकों व नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था ताकि प्रतिभावान विद्यार्थी भी टिंकरिंग लैब से लाभ से सके। राष्टपति से पुरूष्कृत नगर के वरीष्ठ शिक्षक राजेन्द्र उपाध्याय ने दबंग दुनिया अखबार के माध्यम से नगर के स्कूलों व प्रतिभावान विद्यार्थीयों से आव्हान किया कि सरस्वती स्कूल में स्थित अटल टिंकरिंग लैब का लाभ लेकरए देश के विकास में अपना योगदान दें। विज्ञान के शिक्षक राष्ट्रपति से पुरूष्कृत उमेश चौहान ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान स्कूल स्टाफ व विद्यार्थीयों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top