विशाल कावड़ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं हुए शामिल

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनीः-

 क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक कुंवर संजय शाह के नेतृत्व में विशाल बोल बम कावड़ यात्रा श्रावन माह के प्रथम सोमवार गोंदागांव गंगेश्वरी त्रिवेणी संगम से माॅं नर्मदा का जल लेकर एवं पूजन अर्चन कर निकाली गई। विशाल कावड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया कावड़ यात्रा गोदागांव गंगेश्वरी त्रिवेणी संगम से होते हुए तजपुरा करताना नोसर पोखरनी होते हुए नगर टिमरनी के प्राचीन शंकर मंदिर पहुंची। यात्रा का जगह जगह पर क्षेत्र की जनता ने फूलों की वौछार एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर प्रसादी वितरण व् भंडारे का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा गोंदागांव त्रिवेणी संगम से माॅं नर्मदा जल लेकर विधायक संजय शाह द्वारा प्राचीन शंकर मंदिर में पूर्ण विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कर माॅं नर्मदा के जल से भगवान का जल अभिषेक किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा,समाजसेवी शैलजा शाह, मण्डल अध्यक्ष कैलाष डूडी , राधेष्याम गौर,मण्डी अध्यक्ष ब्रजमोहन छापरे, नगर परिषर अध्यक्ष गायत्री गोयल, उपेन्द्र गद्रे, सुनील दुबे, अनिल किरार, उदय कोल्हटकर, सोमसिंह यदुवंषी, विजय गोयल, बंसत मंहत, उदित जैन, अतुल बांरगे आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।


कावड यात्रा हुआ भव्य स्वागत

बम बोले कावड यात्रा का क्षेत्र की जनता के द्वारा ग्रामीण और नगर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के द्वारा स्वागत द्वार लगाये गये और कावडियों का फूलों की बौछार से स्वागत किया गया। स्थानीय शंकर मंदिर पर भजन संध्या एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। कावड यात्रा में श्रद्धालु ढोल ताषों पर बम भोले के जयकारों के साथ नाचते गाते नजर आये। सैकडों की संख्या में जन सैलाव यात्रा में भाग लिया। 


यात्रा में शामिल हुए सैकडों श्रद्धालु

प्रतिवर्ष गोदागांव गंगेष्वरी त्रिवेणी संगम से निकलने वाली बम बोले कावड यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कावड यात्रा में सैकडों की संख्या में माता बहिनों ने सिर पर कलष लेकर यात्रा में शामिल हुई । बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल ताषों पर नाचते गाते नजर आये और नगर में यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top