स्वच्छता जागरूकता के लिए निकली सायकल रैली

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
टिमरनी
स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 की जागरूकता को लेकर स्वच्छता जागरूकता सायकल रैली टिमरनी जनपद पंचायत टिमरनी से सीईओ रंजीत ताराम के नेतृत्व में सोडलपुर तक निकाली गई। साइकल रैली जनपद पंचायत टिमरनी से बस स्टेशन, रहटगांव रोड़ होते हुए सोडलपुर पहुँची स्वच्छता जागरूकता नारे हम सब ने यह ठाना भारत को स्वच्छ बनाना है, कदम से कदम मिलाओं स्वच्छता के दीप जलाओ, के साथ रैली  ग्राम के प्रमुख मार्गों के साथ कान्हा बाबा मंदिर पहुँची जहा पर चैपाल का आयोजन किया गया। इस सभी से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 पर चर्चा की गई जिसमें सीईओ रंजीत ताराम ने कहा कि यह सर्वेक्षण 1 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजीत होगा जिसमें ग्राम के पांच स्थानों का सर्वे किया जाएगा जिसमें स्कूल, आगनवाड़ी, हॉस्पिटल, हॉट बाजार, धार्मिक स्थान का स्वच्छता में मूल्यांकन कर अवलोकन किया जाएगा साथ ही ग्रामीणों से की प्रतिक्रिया के आधार पर ग्रामों का अवलोकन किया जाएगा तो सभी ग्रामीणों से अपील है स्वच्छता में अपने ग्राम के लिए आगे आये । हरीश गोहिया ने भी ग्रामीणों से आव्हान किया कि यह हमारे गांव की इजत का सवाल है हमे सर्वे में ग्राम को अच्छे स्थान पर लाना है और इसके लिए आप कहि भी गन्दगी कूड़ा करकट पानी भरा हुआ दिखता है तो उसके लिए पंचायत एवं सामाजिक साहभागिता से साफ स्वच्छ करे जिससे हम हमारा ग्राम हमारा जिला प्रथम आ सकें । इस सायकल रैली में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक प्रभारी योगेंद्र बरखडे, नेहरू युवा केन्द्र हरीश गोहिया, आशीष यादव, मंजीत किरार, के.एस. कामले, मधुर भारद्वाज, संस्कार सोनकिया, सहित जनपद के अधिकारी कर्मचारियों ने रैली में सहभागिता की सोडलपुर में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों सरपंच सुरेश उइके,  रामदास रायखेरे, ओम दान्द्रे, रामकृष्ण कुशवाहा, आदित्य पटेल आदि ने स्वागत किया और स्वच्छता पर चैपाल में अपने विचार रखते हुए ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनाने जी अपील की!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top