मतदाता जागरूक वेंन करेगी जिले के मतदाताओ को जागरूक

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

हरदा-
मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिये प्रेरित करने एवं इवीएम और वीवीपेड मशीन के उपयोग हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिलों में मतदाता जागरूकता वेन भेजी गई हैं। जिले में मतदाता जागरूकता वेन पहुंची। वेन पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जो बांटे दारू, साड़ी, नोट, उनको कभी ना देगें वोट।, लोकतंत्र का यह आधार, वोट ना कोई हो बेकार।, बहकावे में भी ना आना, सोच समझकर बटन दबाना। जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। वेन में एनिमेशन वीडियो के माध्यम से वोटर बनने एवं मतदान करने के महत्व को समझाया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एल. कोचले एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल ने जिला मुख्यालय से मतदाता जागरूकता वेन को हरी झण्डी दिखाकर जिले की सभी तहसीलों में भ्रमण हेतु रवाना किया। श्री कोचले ने पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह मतदाता जागरूकता वेन जिले के हर गांव/कसबे में जाकर मतदाताओं को उनके अधिकार, कर्तव्य की जानकारी देगी और मतदाताओं को अपना मतदान अवश्य करने के लिये प्रेरित करेगी। वेन में शामिल विशेषज्ञ द्वारा स्क्रीन पर इवीएम मशीन के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया की जानकारी दी जावेगी। उन्होने इवीएम मशीन द्वारा मतदान की प्रक्रिया एवं निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली वीवीपेड मशीन की जानकारी देते हुए बताया कि जब आप मतदान केन्द्र में प्रवेश करेंगे तो पीठासीन अधिकारी बैलेट यूनिट को वोट डालने के लिए तैयार कर देंगे। बैलेट यूनिट में अपने पसन्द के प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने वाले नीले बटन को दबाएं। जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम, चुनाव चिन्ह, के सामने वाली लाईट जलेगी। प्रिंटर एक बैलेट पर्ची प्रिंट करेगा, जिसमें पसन्द के प्रत्याशी के सरल क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह अंकित होंगे। बैलेट पर्ची सिर्फ 7 सेकण्ड के लिए दिखेगी। उसके बाद कट कर प्रिंटर के ड्राॅप बाॅक्स में गिर जाएगी और एक बीप की भी आवाज सुनाई देगी। इस मौके पर निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री आरके शर्मा एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top