टिमरनी
उपसंचालक कृषि ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी, जिले में सोमवार 09 जुलाई से व्यापारियों द्वारा प्रारम्भ कर दी गयी है। पंजीकृत कृषकों को कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत मंडी में खुले घोष में विक्रय करने पर, 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से पात्रतानुसार, विक्रय मूल्य के अतिरिक्ति रूपये 800.00 प्रति हेक्टर उत्पादन प्रोत्साहन राशि की पात्रता होगी। इस हेतु कृषकों को घोष विक्रय के समय पंजीयन पत्र की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे।
उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिस कृषक का पंजीयन हो वह कृषक अपना स्वयं का आधार कार्ड के साथ उपज लायेंगे, यदि पंजीकृत कृषक वृद्ध है तो उनके पुत्र जब उपज लेकर आवेंगे तो उनको, उनका स्वयं का व पंजीकृत कृषक के आधारकार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना होगी। वांछित आधारकार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत नहीं करने पर, ऐसे प्रकरण में कृषक मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में अपनी उपज विक्रय करने हेतु पात्र नहीं होंगे। जिले के पंजीकृत कृषक जिले की कृषि उपज मंडी में अपनी उपज विक्रय करते है, तो ही योजना हेतु पात्र होंगे। यदि अन्य जिले में हरदा जिले के कृषक अपनी उपज विक्रय करते है, तो उनको मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ लेने की पात्रता नहीं होगी। कृषक भाई इसका विशेष ध्यान रखें। विक्रय पश्चात व्यापारियों द्वारा कृषकों को उनकी उपज का भुगतान दस हजार या 50 प्रतिशत जो भी कम हो, को आर.टी.जी.एस. या एन.ई.एफ.टी. से भुगतान करना आवश्यक होगा। यदि कृषक अपनी उपज की सम्पूर्ण राशि नगद प्राप्त करते है तो वे, इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होंगे। घोष विक्रय के समय मण्डी समिति द्वारा प्रत्येक कृषक की उनकी उपज के साथ, विडियोग्राफी मंडी समिति द्वारा कराई जावेगी। अतः घोष विक्रय के समय अपनी उपज के पास अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। घोष विक्रय के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के नामांकित अधिकारी उपस्थित रहेंगे व सम्पूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। कृषक भाई एवं व्यापारी बन्धु यह सुनिश्चित कर ले कि प्रवेश पर्ची, अनुबंध पर्ची, तौल पर्ची एवं भुगतान पत्रक पर किसान कोड मण्डी समिति के कर्मचारी/अधिकारी द्वारा अंकित कर दिया गया है। कृषि उपज मण्डी प्रांगण में विक्रय किये जाने पर ही कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत, उत्पादन प्रोत्साहन, अनुदान की पात्रता होगी। उन्होने अनुरोध किया है कि कृषक भाई कृपया उपरोक्ता बिन्दुओ का पालन करना सुनिश्चित करें एवं योजना का लाभ लेवें।
ग्रीष्म कालीन मूग की खरीदी शुरू ,किसान कुछ बातो का रखे ध्यान
जुलाई 10, 2018
0
अन्य ऐप में शेयर करें