सचिव संघ ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

  टिमरनी-
मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन जनपद पंचायत टिमरनी द्वारा शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सीईओ रंजीत सिंह ताराम को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पंचायत सचिव सचिव संघ द्वारा उक्त एजेंडा शामिल है जिसमें जनपद पंचायत टिमरनी में कार्यरत पंचायत सचिव के चार मुख्य रूप से समस्या है जिससे ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित होते हैं जिसमें पहला पंचायत सचिव की बैठक सप्ताह के स्थान पर माह में एक बार कि जावे।  दूसरा पंचायत सचिव की छोटी-छोटी जानकारी के कारण वेतन कटौती ना की जाए।   तीसरा ,जनपद पंचायत में वेतन निर्धारण एवं भुगतान करने बाबत। चौथा हितग्राही मूलक प्रधानमंत्री आवास सीधे हितग्राहियों के खाते में जाते है समय पर हितग्राही द्वारा कार्य नहीं करने पर सचिवों पर कार्यवाही की जाती है जो कि नहीं होना चाहिए। इस दौरान संभाग अध्यक्ष नर्मदा पुरम संभाग होशंगाबाद नरेंद्र राजपूत। , जिला अध्यक्ष जिला सचिव संगठन हरदा भगतसिंह लेगा, प्रदेश महामंत्री सुनील प्रकाश दुवे एवं जिला उपाध्यक्ष सचिव संगठन हरदा आर के तिल्लौरे  ,ब्लॉग सचिव संगठन जनपद टिमरनी अध्यक्ष रामशंकर चौहान एवं उपाध्यक्ष महेंद्र तोमर, रामकृष्ण गुर्जर, बालाराम गुर्जर, महेश जाट ,नवीन विश्वकर्मा, राजेश पाटिल, सत्यनारायण गोर, नवीन विश्वकर्मा ,महेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में सचिव मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top