आज नर्मदा किनारे होगा बीजो का रोपण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी-
आज होगा नर्मदा किनारे(रिपेरियन जोन ) बीजारोपण
शनिवार  9 जून को होगा बीजारोपण कार्यक्रम जिसमें नर्मदा नदी के किनारे राईपेरियन जोन में इन एकत्रित किये गये बीजो का रोपण किया जाएगा जिससे नर्मदा नदी के किनारे पुरानी वनस्पति जो नष्ट हो गयी थी वह पुनः उगाई जा सके जिसके लिए आज म.प्र.जनअभियान परिषद टिमरनी विकास खंड द्वारा संचालित सी.एम.सी.एल.डी.पी. के विद्यार्थियों, प्रस्फुटन समितियों के द्वारा नर्मदा किनारे राईपेरियन जोन में बीज रोपण हेतु 39 प्रकार की प्रजाति के बीज संग्रहित कर आज टिमरनी एस.डी.एम. श्री  पी.के. पाण्डेजी, तहसीलदार श्रीमती अल्का इक्का को सोपे गए तथा गुरुवार को भी जनपद सीईओ श्री रंजीत ताराम जी को भी संग्रहित बीज सोपे गए थे । यह संग्रहित बीज जो की लगभग 2 क्विंटल है उन्हें  एसडीएम  तहसीलदार जनपद सीईओ द्वारा बिरजाखेड़ी, छीपानेर, जलोदा, लछोरा पंचायत को सौप दिए गए है जिनका रोपण शनिवार शुभ 7 बजे से 10बजे तक किया जाएगा। इन बीजो को सोपने बालो में म.प्र.जनअभियान परिषदके ब्लाक समन्वयक अनुपम भारद्वाज, टिमरन नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष हरीश गोहिया, शादिक खान, अमित गीते, मुकेश हिर्वे, रेवा डोंगरे, संतोष चौहान, भोजूसिंह, प्रवीण कुशवाहा ,महेश जामले ,गणेश शेषकर, हरिओम कीर, संतोष मलाजपुरे आदि छात्र उपस्थित  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top