नगर में बनेगा अस्थाई बस स्टेशन, विधायक शाह ने किया निरक्षण

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

टिमरनी -दीपक यादव

नगर में हरदा रोड पर अस्थाई बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा जो कुछ ही दिनों में तैयार हो जाएगा। जिससे बस स्टैंड पर ट्राफिक की परेशानियों कम हो पाएगी। शुक्रवार विधायक संजय शाह द्वारा अस्थाई बस स्टैंड की जगह पर पहुंच कर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कार्य को जल्द शुरू करने की बात कही। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश डूडी राधेश्याम गोर भाजपा मण्डल  जिला  उपाध्यक्ष विजय सावनेर सुनील दुबे विधायक प्रतिनिधि विजय गोयल आदि व् तहसीलदार अलका इक्का सीएमओ एच आर खाडे सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे रहे। अस्थाई बस स्टेसन होने से नगर के चौराह पर लगने बाले वाहनों के जाम से होने वाली परेसानी से निजात मिल जायेगी और यात्री व् वाहन चालको भी समस्याओ का सामना नही करना पड़ेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top